Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–लड़का लड़की के प्रेम प्रसंग में ज्यादातर अपहरण के मामले थाना में दर्ज किए जाते है जबकि जांचोपरांत कई मामले झूठे साबित होते है! इसी तरह के एक मामले सामने आए है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर स्थित एक स्कूल के पास से पिछले डेढ़ वर्ष से गायब एक लड़की को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने बरामद कर लिया है। लड़की के अपहरण मामले में 16 अक्टूबर को पुलिस ने लड़की की मौसी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद हिरासत में भेज चुकी है। पुलिस ने लड़की को उसके 2 महीने के बच्चे के साथ बरामद किया है। अपहरण के इस मामले में कांड संख्या 381/22 दर्ज की गई थी। जिसमें आरती कुमारी, मौसी मानिक कश्यप, संजेश कुमार, राजू और प्रदीप को नामजद आरोपी बनाया गया था। अपहरण मामले में मौसी आरती कुमारी और संजेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अपहृत लड़की ने बताया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। वह खुद अपने दूर के रिश्तेदार के साथ चली गई थी। जहां उसने युवक से शादी कर ली। उसे 2 महीने का एक बच्चा भी है। युवक की पहचान नालंदा जिला के बीजमन गांव के रहने वाले लाल सिंह के पुत्र रोहित सिंह के रूप में हुई है। युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है। सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर 164 का बयान दर्ज करवाया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद लड़की को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *