Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामाह कहे जाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद दरभंगा के भाजपा कार्यकर्ता में हर्ष का माहौल है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा की मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है, जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है।

भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता छोटा हो या बड़ा मोदी जी के दिल में जगह बनाएं हुए है जो संगठन और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा के साथ लगे हुए है। इस अवसर पर बधाई देने वाले में अमलेश झा, आदित्य नारायण मन्ना, अभय झा, अंकुर गुप्ता, अविनाश साह, अनिता देवी, मीना झा, मीना प्रसाद, विजय चौधरी, तनवीर हसन, कन्हाई पासवान, पप्पू गुप्ता, देवेंद्र झा, राजेश रंजन, संजीव गुप्ता, उमेश चौधरी, संजीव साह, ब्रह्मा नंद याद आदि प्रमुख है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *