
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और बिहार सरकार के मंत्री श्री संजय झा का दरभंगा आगमन पर आज दिनाँक 28/10/2023 को बाजार समिति के निकट एनएच 57 पर दरभंगा महानगर अध्यक्ष श्री माधव झा के नेतृत्व में महानगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा पाग, चादर, बुके, फुल माला से स्वागत किया गया। उसके बाद वो लोग कार्यक्रम स्थल दरभंगा ग्रामीण विधानसभा स्तरीय जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने अतिहर पंचायत चले गये। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से महानगर के उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य नवाब अख्तर, उपाध्यक्ष इक़बाल रायन, प्रवक्ता ठाकुर ईश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, महासचिव श्री रौशन महतो, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष जोहा सिद्दिकी, शिक्षा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष इंतखाब ऊल हक, ख्वाजा फरीदुद्दीन रूस्तम, कर्ण सहनी, सुभाष यादव, अवधेश पासवान, अनिल पासवान, सेक्टर अध्यक्ष रंजीत झा, अनिल महतो, राकेश झा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।