
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की बहादुरपुर स्तरीय प्रखंड सम्मेलन मिर्जापुर कौआही गांव में संपन्न हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल सुभाष कुमार, किशुन कुमार, राहुल कुमार ने किया। सम्मेलन में पंचायत स्तर से लेकर देश स्तर तक शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आइसा के जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा की आज देश की केंद्र सरकार शिक्षा जगत को बर्बाद करने में लगी हुई है।

नई शिक्षा नीति 2020 लाकर पुन शिक्षा को निजीकरण की ओर धकेल रही है। जिससे शिक्षा काफी महगा हो जायेगा और दलित गरीब के बच्चे शिक्षा से वांछित हो जायेंगे। उन्होंने राज्य सरकार के आदेश पर चर्चा करते हुए कहा कि आज कॉलेज वा विश्व विद्यालय की हालत जर्जर है। आधारभूत संरचना की घोर कमी है। शिक्षक कर्मचारी का भी घोर अभाव है। इस सब की पूर्ति किए बिना छात्रों की उपस्थिति को अनिवार्य करना गलत साबित हो सकता है। श्री राज में राज्य सरकार से मांग किया की वि वि और कॉलेज का सर्वे कराकर आधारभूत संरचना को दुरुस्त किया जाय तब उपस्थिति अनिवार्य हो। वही आइसा नेता शम्स तबरेज ने कहा की 4 नवंबर को सीएम लॉ कॉलेज में विशाल कंवेंशन का आयोजन है। जिसमे शिक्षा वा रोजगार के सवालों पर चर्चा किया जायेगा। जिसमे छात्र छात्राओं से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कह की 4 नवंबर की कंवेंशन से अगर लड़ाई की रणनीति बनाई जाएगी। वही आइसा नेता मिथिलेश यादव ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। साथ गांव पंचायतों में संगठन बनाकर लड़ाई को तेज करने का आवाहन किया। इस अवसर पर सम्मेलन से 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। जिसके सचिव सोनू कुमार और अध्यक्ष अभिषेक कुमार को चुना गया। सह सचिव राहुल कुमार झा तथा उपाध्यक्ष विकाश कुमार को चुना गया। कमिटी सदस्य के रूप में स्लोक कुमार, आशीष कुमार, युवराज झा, सत्यम झा, विशाल कुमार, सुभाष राम, सरोज कुमार को कमिटी सदस्य के रूप में चुना गया। इस अवसर पर रूपेश कुमार, अशोक कुमार, कुमार श्रवण, गौतम कुमार, राबिन कुमार, प्रियांशु झा, अंकित कुमार, हीरालाल कुमार, प्रेम कुमार सहित कई लोग शामिल थे।