
अफरोज आलम/हिन्द टीवी 24
समस्तीपुर–आज दिनांक 21 अक्टूबर सप्तमी तिथि को समस्तीपुर प्रखंड के बिसनपुर चौक स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर मे माता का नेत्रपट खुलने के समय श्री श्री 108 माँ दुर्गा पुजा कमेटी मेला का उदघाटन विधान परिषद डाo तरुण चौधरी समस्तीपुर प्रखंड उप प्रमुख राजेश सिंह लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज संयुक्त रुप से किये इस अवसर पर विधान परिषद डाo तरुण चौधरी ने कहे कि दशहरा का आज सातवां दिन कालरात्रि है। आज माता का नेत्रपट खुला है। आज से श्रद्धालुओं माता के दर्शन कर आराधना करेगें देवी माँ सभी भक्त जनों को सुख समृद्ध दुर्गा पूजा समिति के संयोजक शरदचन्द्र ठाकुर ने कहा कि यहां पुरे वैष्णवी रीति रिवाज से माता का पुजन किया जाता है। यहा भक्त सच्चे मन से जो भी मुराद लेकर आते है माता उसे पुरा करती है। इसलिये इन्हें मनोकामना दुर्गा मंदिर कहते है। दुर्गा मंदिर कमिटी के लोग रात दिन सफलतापूर्वक पुजा संचालन के लिए जुटे हुये हैं। दुर्गा पुजा मेला मे संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर पुजारी पंडित अमित कुमार रघुनन्दन दुर्गा पुजा सदस्य विनोद राय श्यामचन्द्र राय सुनदेश्वर पासवान अजित ठाकुर आंनद कुमार चनदेशवर महतो राजेश पंडित अक्षय सहनी मोहन दास गौरव ठाकुर लक्ष्मी दास सिकंदर रजक कमलेश पासवान संजीत पासवान शिवम शर्मा सहित कई लोगों उपस्थित थे।