ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम स्वराज्य अभियान समिति के तत्वावधान मे खादी भंडार लहेरियासराय मे बिहार खादी ग्रामोद्योग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद झा के अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गांधी के चित्र पर सुतांजलि अर्पित करते हुए सर्वधर्म प्रार्थना से प्रारंभ हुआ।

ग्राम स्वराज्य अभियान समिति के सह संयोजक अजीत कुमार मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की गांधी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम मे अटूट श्रद्धा थी। गांधी कहते थे राम की कृपा को मूर्ति मे ढूढने वाले, उनके चरित्र निर्माण की दायित्व पूर्ति में करें। गांधी जीवन भर सत्य के साधक और सत्य के आग्रही बने रहे। सत्य निष्ठ आचरण व अहिंसक सत्याग्रह से उन्होने देश स्वाधीनता दिलाई। वे अपने नैतिक जीवन मूल्य अहिंसक सत्याग्रह से देश को आजादी दिलाए।।उन्होने आगे कहा कि गांधी एक विचार और दर्शन रूप में हमारे राष्ट्रीय जीवन के प्राण तत्व है। वे विश्व के महात्मा और देश राष्ट्र पिता है। समाज सेवी ललित कुमार झा ने कहा की देश आज परिर्वतनकारी मोड़ पर खड़ी है, जहां एक ओर चुनौती, दूसरी ओर आशाएं। विडंबना है की अहिंसक गांधी के हत्यारे को कुछ लोग आज सही ठहराने में लगे हुए हैं।

विद्वान शिक्षक मिहिर कुमार मिश्र ने कहा कि गांधी जी के कथनी और करनी मे एक रुपता उनके जीवन की विशेषता थी। योगा चार्य डॉ राम बिनोद ठाकुर ने अपने संबोधन में बताया कि गांधी जी स्वदेशी को परमार्थ की पराकाष्ठा मानते थे। मौके पर मौजुद खादी ग्रामोद्योग संघ के मंत्री राज कुमार झा, शिवेश्वर झा, राधे श्याम रॉय, शुभ कांत मिश्र, लालन जी, अमानतुल्लाह मनोज कुमार झा, इंदिरा कुमारी, रामानंद ठाकुर, ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किए।