Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–राष्ट्रीय जनता दल के नायक तेजस्वी प्रसाद यादव ने जो कीर्तिमान स्थापित किया उसे देश और दुनिया याद रखेगा। अब तक के इतिहास में 70 दिनों में लगभग 220000 नियुक्ति पत्र शिक्षकों को दिया गया और यह शिक्षा विभाग राष्ट्रीय जनता दल के कोटा में था और अन्य विभागों में भी नियुक्ति देने का काम किया गया और यह नियुक्ति लगभग चार लाख (400000) नियुक्ति पत्र दिया गया।

यह देश के इतिहास में गिनीज बुक में स्थापित होगा। राष्ट्रीय जनता दल ने कुशल कार्यों में एक कृतिमान स्थापित किया। निश्चित तौर पर यह काम राष्ट्रीय जनता दल द्वारा किया गया इसका पूरा का पूरा क्रेडिट राष्ट्रीय जनता दल को जाता है। उपरोक्त बाते हायाघाट राजद के प्रखंड अध्यक्ष रईस अहमद सिद्दीकी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। आगे उन्होंने कहा की नीतीश कुमार (पलटी मार) जिस काम को 17 सालों में नहीं किया उसको तेजस्वी यादव ने 17 महीने मैं करने का काम किया। जिस तरह से नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को रोकने का काम किया है और बिहार की जनता के विश्वास के साथ धोखा किया बिहार की आत्माओं को लहू लुहान किया है, नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की मर्यादा को धूमिल करने का काम किया है जनता माफ नही करेगी। आज तक के राजनीतिक इतिहास में नीतीश कुमार जैसा विश्वासहिन व्यक्ति ना कभी हुआ है ना आने वाले समय में होगा। राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय जनता दल का एक-एक कार्यकर्ता मजबूत था मजबूत है और मजबूत रहेगा और बिहार के हित के लिए काम करता रहा है, काम किया है और आगे भी काम करता रहेगा। आने वाला समय में निश्चित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल का है और राष्ट्रीय जनता दल इस राज्य की कमान संभालेगा।

राष्ट्रीय जनता दल का एक-एक कार्यकर्ता बिहार राज्य के जानता को यह विश्वास दिलाने का काम करता है कि आप हिम्मत ना हारे हौसला बनाए रखें राष्ट्रीय जनता दल मजबूत है आपकी सेवा हमेशा करता रहा है और आने वाले समय में भी आपकी सेवा करता रहेगा। निश्चित तौर पर बिहार की जनता के सहयोग से आने वाले समय में सत्ता राष्ट्रीय जनता दल के पास होगा और राज्य का विकास होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *