ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–संविधान और लोकतंत्र पर बढ़ते फासीवादी शिंकजे के खिलाफ, किसानों के एम एस पी की गारंटी कानून बनाने, 2022 बिजली कानून रद्द करने, किसान आंदोलन के शहीदों को पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने, बाढ़ सुखाड़ का स्थाई निदान करने, खेती -किसानी को कॉरपोरेट से मुक्त कराने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, बाजार समिति की पुनर्बहाली आदि मांगों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा, दरभंगा के बैनर तले विशाल ट्रैक्टर मार्च पोलो मैदान से निकाला गया।
ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा पूर्व महासचिव नारायण जी झा, जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, पंकज चौधरी, गौतम कांत चौधरी, अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य सह सचिव अभिषेक कुमार, जिला सचिव धर्मेश यादव, शिवन यादव, केशरी यादव, अखिल भारतीय किसान सभा (जमाल रोड़) के राज्य सयुंक्त सचिव श्याम भारती, जिला अध्यक्ष महेश दुबे, जिला सचिव रामसागर पासवान, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के राज्य महासचिव शंभू प्रसाद सिंह, रामएकबाल यादव, शत्रुधन प्रसाद साह आदि ने किया। ट्रैक्टर मार्च पोलो मैदान से निकल कर समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टॉवर पर पहुंच कर वहां पर उपस्थित सभी किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के जरिए आए आज का शपथ व संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक रूप से शपथ लिया गया। उसके बाद ट्रैक्टर मार्च लोहिया चौक होते हुए नाका न 6 से डीएम सी एच होते हुए कर्पूरी चौक होते, बेंता चौक, होते हुए पुन: पोलो मैदान आकर सभा में तब्दील हो गया। शिवन यादव, रामसागर पासवान, रामाएकबाल यादव और पंकज चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में सभा हुई।
सभा को किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार के किसानों से किए गए वादा खिलाफी का 2024 में हिसाब लेने का आह्वान किया और एमएसपी गारंटी की लड़कर लेने का संकल्प लिया गया। सभा को नारायण जी झा, राजीव चौधरी, अभिषेक कुमार, धर्मेश यादव, प्रवीण यादव, एकटू के रामनारायण पासवान, उमेश प्रसाद साह, दिनेश झा, ललन यादव, उग्र नारायण गिरी, वशिष्ठ नारायण यादव, चंदेश्वर महतो, चुन्नी लाल दास, रमन कुमार,शत्रुघ्न साह आदि ने भी संबोधित किया।