
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–आज दिनांक- 25/12/2023 को हायाघाट मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं नें बसहा मिर्जापुर में मंडल अध्यक्ष जय गोपाल चौधरी के अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व०अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के शुभ अवसर पर सुशासन दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर बच्चो सब के बीच कापी-कलम वितरण किया गया।

वही किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने वाजपेयी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, विनय कुमार चौधरी, पवन चौधरी,ओम प्रकाश चौधरी, केशव कुमार, शिवम कुमार, क्रिश कुमार,सुन्दर कुमार, वैष्णवी, दुर्गा कुमारी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
