
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–जदयू प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दिनांक 09 दिसंबर 2023 (शनिवार) समय पूर्वाहन 11:00 बजे आयोजित कर्पूरी चर्चा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जलेश्वरी स्थान जाले में पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड कमेटी के सदस्यों की संयुक्त बैठक जाले प्रखंड अध्यक्ष अतहर इमाम बेग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किये तथा अपने अपने पंचायत में कार्यक्रम की जानकारी लोगों को देकर कर्पूरी चर्चा में शामिल होने का निमंत्रण देकर कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराने की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अतहर इमाम बेग ने बताया कि जाले विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा जाले नगर परिषद के लतराहा गांव स्थित पान बाजार के नजदीक आयोजित होनी है। कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व द्वारा नामित प्रमुख वक्ता श्री लक्ष्मेश्वर राय प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री रामविलास कामत मा०स० वि० स० एवं श्री सूरज राय प्रदेश महासचिव उपस्थित रहेंगे। साथ ही अतहर इमाम बेग ने जाले विधानसभा के जाले एवं सिंहवाड़ा प्रखंड के सभी जदयू कार्यकर्ताओं को अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में, नागेंद्र मंडल दिलीप राय मो रियान भोला मिश्रा उमा मेहता त्रिपुरारी ठाकुर रंभा देवी मो रिजवान राजकुमार दास मो अलाउद्दीन आशुतोष अमन राज राधेश्याम शाह रोहित पासवान बलराम सिंह गोविंद जायसवाल सुरेश चौधरी संजय प्रसाद यादव वसीउर रहमान जौहर इमाम चंदन कुमार सुधीर यादव मौजूद थे।