Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–आपने होली मिलन समारोह ईद मिलन समारोह आदि तो सुना होगा लेकिन दरभंगा कांग्रेस ने एक नई परंपरा की शुरुआत दीपावली मिलन समारोह करके किया जिसको कार्यकर्ताओं के साथ सभी लोगों ने सराहा। इस तरह के आयोजन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है और एक दूसरे से जुड़े रहने का एक जरिया बनता है।शनिवार को ज़िला कांग्रेस कार्यालय मे दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे मुख्य अतिथि के रुप मे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान पार्षद सदस्य डॉ. मदन मोहन झा शामिल हुए जिन्हो ने सभी मौजुद कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं व उपहार भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हमसब के लिए बहुत ही शुभ अवसर है। इस दिन भगवान राम ने रावण को मारकर संसार को उसके आतंक से मुक्त कराया था। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश मे नफ़रत बांटने का काम किया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी ने नफ़रत के बाजार मे मुहब्बत की दुकान खोल कर सभी देशवासियों को सभी धर्मो के लोगों के साथ मुहब्बत के साथ रहने का पैगाम दिया। समारोह की अध्यक्ष्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने किया एवं सभी मौजुद कार्यकर्ताओं व पत्रकारों का अभिवादन प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि श्रीमती प्रतिभा सिंह ने किया।

इस मौके पर उप महापौर श्रीमती नाजिया हसन, पूर्व महापौर अजय कुमार जालान, पण्डित रामनरायण झा, कांग्रेस प्रवक्ता मो असलम, अधिवक्ता अंबर ईमाम हाशमी, पूर्व ज़िला परिषद उपाध्यक्ष प्रो विनय कुमार झा, गोविंद झा, मनोज झा, परमानंद झा, अक्षत कुमार, रामपुकार चौधरी, जीवन झा, अरूण झा, अपलेंद्र मिश्र, गणेश चौधरी, श्रीमती पूनम झा, रीता मिश्रा, प्रो उदय शंकर मिश्र, दिलीप कुमार झा, कमलाकांत चौधरी, रेयाज अली खां, हेमचंद्र झा, सिद्धांत गंगनानी, नवीन चौधरी, पंकज चौधरी, कन्हैया झा, रतिकांत झा, भूषण आजाद, जिशान फारूकी, राजा अंसारी, उदितनारायण चौधरी, प्रदीप चौधरी, सुनील सिंह, आदित्य सिंह, राहुल झा, धनंजय सिंह, मनोज भारती, सुशील कुमार सिंह, मो चांद, प्रिंस परवेज, अकबर खान, जयशंकर चौधरी, नारायणजी झा, दिनेश मिश्र, हसमत अंसारी, देवकीनंदन ठाकुर, शादाब अतिकी, लूतफुर रहमान, अच्युतानंद ठाकुर, अजय चौधरी, दयानंद पासवान, मंनोरंजन झा, प्रो शिवनारायण पासवान, मेहताब आलम, शोएब अंसारी, मो अंसार, मंनोरंजन झा, विवेकानंद चौधरी, महादेव चौधरी, पप्पू मिश्र, नवीन झा, अंसार हसन, दिनेश्वर राय, राजकुमार पासवान, विशाल महतो, नसीम हैदर, प्रो मिथिलेश यादव, मीनू मिश्र, ओजैर आलम, सुनील कुंवर, ललन राय, बसंत झा आदि सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी और पटाखे फोड़े।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *