Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

दरभंगा–आज 07 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को मोहल्ला सराय सत्तार खान वार्ड नंबर 39 के गोल घर स्थित टार्गेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रांगण में जनता दल यूनाइटेड दरभंगा नगर का विस्तारित बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता दरभंगा नगर के जिला अध्यक्ष माधव झा ने किया एवं संचालन नगर के जिला प्रवक्ता ईश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और एडवोकेट अशफाक उर्फ सोनू ने किया। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री माननीय श्री संजय झा उपस्थित हुए। माननीय मंत्री श्री संजय झा को मिथिला परंपरा अनुसार सबसे पहले डॉक्टर कायनात अफताब और नगर शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ इंतेखाबुल हक ने पाग चादर माला और मोमेंटो से स्वागत किया साथ ही रामचरितमानस की किताब भी भेट की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री संजय झा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्हें वार्ड और बूथ स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यो को जनता के बीच ले जाना है। एम्स के मुद्दे पर जो केंद्र सरकार का झूठ का रोना है वो लिखित रूप से दे की उस जमीन पर क्या सब कर के देना है तब कार्य शुरू होगा। बिहार सरकार वो सब करके जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी। एयरपोर्ट के लिए 10 महीने से ज्यादा जमीन दिया गया पर अभी तक उसपर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। एयरपोर्ट का किराया भी पटना से बहुत ज्यादा है जबकि पटना में टैक्स 28% है और दरभंगा में 1 प्रतिशत। दरभंगा शहर में जल जमाव ना हो इसके लिए बिहार सरकार 245 करोड़ दिया जिसके लिए हमारे विरोधी पीछे लगे हुए थे कि यह कभी सफल ना हो। पूर्व विधान पार्षद डॉo दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि संगठन से बढ़कर कुछ भी नहीं। हरएक कार्यकर्ता के लिए पार्टी एवं संगठन सर्वोपरि होना चाहिए एवं उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के किए हुए कार्यों के बारे ज़न ज़न तक पहुंचाये। दरभंगा नगर जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष श्री माधव झा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने जो जाति आधारित जनगणना और आर्थिक गणना कराये वो पूरे देश के लिए नज़ीर हैं। उनके द्वारा शिक्षा मे किए गए कार्यों के कारण ही बिहार में लिंग अनुपात में बढ़ोतरी हुई है। जदयू के जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता नीतीश जी के विकास के कार्यो को जनता तक पंहुचये और लोगों को भाजपा को विकास के नाम पर बेनकाब करे उनके झूठ को जनता को बताए। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कार्य और उनमे आस्था से सी. ए. जितेन्द्र सिंह, प्रमोद शंकर चौधरी, एडवोकेट अशफाक सोनू, बैजू महतो, सूरज गांधी, ललन गाड़ा, भोला महतो, अमरजीत, सौरभ कुमार सहित दर्जनों साथी जद यु की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मुख्य रूप से राजनीतिक सलाहकार सदस्य मदन प्रसाद राय, वरिष्ठ नेता शमशाद अली कमर, पूर्व नगर जिला के अध्यक्ष सुनील ठाकुर, अली हसन अंसारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष डॉ इंतेखाबुल हक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ उद्भट मिश्रा, उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अशोक झा, अरविंद कुमार झा, श्याम मंडल, नवाब अख्तर, रौशन महतो, इक़बाल रायन, प्रदीप महतो, राजेन्द्र राम, अरुण महतो, शशि चंद्र पटेल, राजीव झा, अशरफ, जोहा सिद्दिकी, दीपक सिन्हा, अवधेश, सेक्टर अध्यक्ष दीपक ज्योति, घनश्याम श्रीवास्तव, असगर नड्डाफ, रंजीत झा,मनोज साह, अरविंद सत्संगी, सोनू तिवारी, डॉक्टर मंजूर आलम, इफ्तेखार अहमद गुलजार, मनीष झा रघु, वार्ड अध्यक्ष सुनील ठाकुर, धर्मेंश साह, रामानंद दास, राजेश कुमार राजा, एम के नजीर, मो नौशाद गोरे, कर्ण सहनी, अजीजुल,चाँद्र किशोर महतो आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम की खास बात ये रही के माननीय मंत्री संजय कुमार झा तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ टारगेट इंस्टीट्यूट के कैंपस में बिताया। कार्यकर्ताओं के साथ दिन का खाना भी खाया और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। माननीय मंत्री संजय कुमार झा का अल्पसंख्यक टोला में जा जा कर कार्यक्रम करना कई नजरिए से देखा जा रहा है। तो क्या ये मान लिया जाए की मंत्री जी डॉक्टर इंतेखाबुल हक को अल्पसंख्यकों के उभरते नेता के रूप में देख रहे है?

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *