ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–बिहार पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती से लेकर 30 जनवरी महात्मा गांधी जयंती तक भाकपा (माले) के राज्यव्यापी आवाहन पर आज से जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर आज कर्पूरी चौक स्थित प्रतिमा पर आज भाकपा(माले) नगर कमिटी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर एपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, रंजन प्रसाद सिंह, कामेश्वर पासवान, रामदेव मंडल, धनराज साह, संजय कुमार, अवधेश सिंह, डोमा सहनी, प्रिंस राज, सहित कई लोग शामिल थे। विदित हो की आज से 30 जनवरी तक भाकपा (माले) के राज्यव्यापी आवाहन पर लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत हुई है। आज देश के अंदर संविधान की रौंदा जा रहा है। कर्पूरी ठाकुर द्वारा बनाए गए कानून को आज केंद्र की सरकार रौंद रही है। आज कर्पूरी जी को सपना को पूरा करने के लिए जरूरी है कि बिहार समान स्कूल शिक्षा प्रणाली को लागू करने की जरूरत है। कर्पूरी जी के लिए भारत रत्न की मांग लंबे समय से हो रही थी। उन्हें भारत रत्न का पुरस्कार मिला है यह अच्छी बात है, लेकिन वंचितों के आरक्षण और शिक्षा के पक्ष में होने के कारण उन्हें सांप्रदायिक – सामंती ताकतों का हमेशा अपमान झेलना पड़ा।

ये कोई और नहीं बल्कि भाजपा के ही लोग थे जो उन्हें अपमानित कर रहे थे।
भारत रत्न मिलने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी का अपराध कहीं से काम नहीं होता है। आगे वक्ताओं ने कहां की आज से अभियान की शुरुआत हुई है। यह अभियान गांव गांव में चलेगा और इसका समापन 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस के समापन पर जिला मुख्यालय में बड़ा मार्च किया जाएगा।