ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर अलीनगर प्रखंड के श्यामपुर गांव स्थित स्वयंसेवी संस्था जन कल्याणकारी सह शिक्षा विकास मंच के मुख्य कार्यालय में जननायक स्वर्गीय ठाकुर की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा निवेदित किया गया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

मौके पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाईयां भी वितरण की गई। इससे पहले संस्था के सचिव एम ए सारिम मैं अपने संबोधन में कहा जननायक स्वर्गीय ठाकुर समाज के सच्चे और सिद्धांत वादी लीडर थे। उन्होंने हमेशा वंचितों की पीड़ा को समझी और उनके लिए संघर्ष तथा कार्य किया उनके आदर्शों पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंच के कार्यकारणी सदस्य व सरपंच श्याम कुमार राम तथा कार्यकारणी सदस्य जवाहर यादव आदि ने संबोधित करते हुए कहा जननायक स्वर्गीय ठाकुर सच्चे समाजवादी थे। वे जीवन पर्यंत समाज के दबे कुचले एवं वंचित लोगों को अधिकार दिलाने एवं ऊपर उठाने के लिए संघर्ष तथा कार्य करते रहे। मौके पर चंदन कुमार यादव, सौरभ कुमार, ग्राम कचहरी के पंच ललन सदा, संतोष यादव, हरेंद्र यादव, विक्रम कुमार ठाकुर, मो.नौशाद, मो.मेराज एवं भगवान बाबू पासवान आदि ने भी पुष्पांजलि कर श्रद्धा निवेदित किया। वहीं अलीनगर में बालेश्वर ठाकुर के दरवाजा पर भी जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र चित्र पर माल्यार्पण की गई तथा केंद्र सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न दिए जाने की निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जननायक स्वर्गीय ठाकुर को श्रद्धांजलि निवेदित किया गया। मौके पर बालेश्वर ठाकुर के अलावा पप्पू कुमार ठाकुर शंभू ठाकुर राजेंद्र ठाकुर बिंदा देवी निर्मला देवी एवं रेखा देवी आदि उपस्थित थी।

भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राम साफी के नेतृत्व में जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित किया गया।भाजपा जनों ने जननायक स्वर्गीय ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने के निर्णय पर केंद्र सरकार, मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाइयां दी है। मौके पर ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, प्रखंड किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोमिया देवी अजीत झा एवं मिलन कुमार सुधाकर आदि मौजूद थे।