Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को हायाघाट के घोषरामा ब्रम्ह स्थान में भाजपा किसान मोर्चा हायाघाट के मंडल अध्यक्ष रणधीर झा के अगुआई में गुदरी के लाल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सामाजिक न्याय के पुरोधर जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वी जयंती मनाई गई।

मौके पर रणधीर झा ने स्व कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन गरीब मजदूर दलित और शोषित समाज के लिए काम किए हैं। आगे श्री झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सौवी जयंती पर मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किए हैं जो बिहार वाशियो के लिए गौरांवित क्षण है। पूरा बिहार प्रधान मंत्री मोदी को बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए कहा की मोदी जी ही गरीबों शोषित पीड़ित मजदूर समाज को सम्मान देने का कार्य करते हैं। आज जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि की घोषणा मोदी जी के कारण ही संभव हुआ है। पूरा देश को राममय का उपहार देने के साथ साथ बिहार के अतिपिछड़े समाज के पर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर पुरे देश के साथ साथ बिहार के मान को ऊंचा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा बिहार मुरीद होकर मोदी जी को कोटि कोटि धन्यवाद दे रहा है।

उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य के द्वारा स्व कर्पूरी ठाकुर अमर रहे के नारों से पूरा रसूलपुर को गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा हायाघाट के मंडल अध्यक्ष रणधीर झा, गणेश कुमार सिंह, गुलजारी साह, वीरेंद्र झा, नवीन पंडित, संजीव झा, धीरज पंडित, रामेश्वर राम, रामनारायण पंडित, मो अफताव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *