No Widgets found in the Sidebar

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–आज दिनांक 5/01/2024 को भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंच, मोर्चा के पदाधिकारी की बैठक जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के अध्यक्षा में जिला कार्यालय पर आहूत किया गया।

इस बैठक में दरभंगा के संसद गोपाल जी ठाकुर, जिलाप्रभारी उमेश कुशवाहा उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत किया जा रहा है जो केंद्र सरकार के सभी योजना के रूबरू कार्यकर्ता द्वारा किया जायेगा एवम् लाभुक को चयनित कर सम्मान करने का कार्य करेंगे। बूथ कमिटी और मंडल कमिटी को मजबूत किया जायेगा जो बूथ का गठन नहीं हुआ है उसे अविलंब करने का निर्देश जारी किया गया है। आई टी ई एवम् सोशल मीडिया टीम विधानसभा स्तर पर अविलंब करने का निर्देश दिया गया। दरभंगा के संसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि शेष बचे है कुछ ही दिन अब हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है और संगठन को मजबूत बनाना है। मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही अनेक गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है उन परिस्थितियों में भाजपा पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वह बिहार को लूट खसोट भ्रष्टाचार वोट बैंक की राजनीति एवम् विकास विरोधी संस्कृति से मुक्त कराए। श्री ठाकुर ने कहा माननीय मोदी जी का नेतृत्व यानी विकास सुख शांति एवम् समृद्धि, सांस्कृतिक राष्ट्र वाद को उचित सम्मान यह गारंटी पर देश के सामान्यजन को पूरा भरोसा है। देश के कोटि कोटि नागरिक को भाजपा के विकास की राजनीति पर पूरा विश्वास है। जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओ के कर्तव्य बढ़ गए है क्योंकि नकारात्मक ताकतों के एकजुट होने के प्रयास तेज होने की आशंका है।

समाज में कलह को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति अब नए अवसरों की तलाश करेंगे, न केवल उनका मुकाबला करना है बल्कि लोगों के विश्वास बनाए रखना जरूरी है जो परस्पर सहयोग से संभव है। इस बैठक में अभय झा, विजय चौधरी, अंकुर गुप्ता ,आदित्य नारायण मन्ना, ज्योति कृष्ण झा लवली, संजीव साह, सुजीत मल्लिक, दिलीप भारती, राजेश रंजन,अविनाश साह,पप्पू सिंह,संतोष पौदार आदि मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *