ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–आज दिनांक 31 दिसंबर को भाजपा नेता मुकुंद चौधरी ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 108 वां एपिसोड टीवी के माध्यम से सुना।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का यह एपिसोड अत्यंत प्रेरणादायक रहा। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां… 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है।

140 करोड़ देशवासियों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। इसी साल नारी शक्ति बंधन अधिनियम पास हुआ जिसे वर्षों से प्रतीक्षा थी। आज भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। जी 20 का सफल आयोजन भी भारत ने किया। हम सभी को पंच प्रण का ध्यान रखते हुए भारत के विकास के लिए निरंतर जुटे रहना है, हम कभी भी कम करें कोई भी फैसला ले हमारी सबसे पहले कसौटी यह होनी चाहिए की इससे देश को क्या मिलेगा ? इससे देश का क्या लाभ होगा ? राष्ट्र प्रथम ,नेशन फर्स्ट इससे बड़ा कोई मंत्र नहीं । इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारतीय अपने देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाएंगे।
