ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामना दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य एजाज अख्तर खां “रूमी” अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश के अन्य राज्यों में भी संगठन का मजबूती के साथ विस्तार होगा तथा 2024 के लोकसभा व 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने लक्ष्य को नीतीश कुमार के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही एजाज अख्तर ने कहा कि जदयू देश की इकलौती राजनीतिक पार्टी है जिसके नेता नीतीश कुमार देश की राजनीति के केंद्र बिंदु बन गए हैं।

मुख्यमंत्री की सोच गांधी, लोहिया, जेपी, कर्पूरी तथा अंबेडकर के आदर्शों पर टिकी हुई है जो जदयू कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामना देने वालों में शंभूनाथ झा, गंगा प्रसाद सिंह, सुनील कुमार पप्पू , एस० एम०रजी हैदर, अली हसन अंसारी, वली इमाम बेग उर्फ चमचम, अतहर इमाम बेग, पप्पू चौधरी, डॉ० कन्हैया प्रसाद साह, संजय पोद्दार, लक्ष्मण प्रसाद, शमशाद अली कमर, शैलेंद्र चौधरी, अवन कुमार राय, विमल कुमार चौधरी, डॉ० विनय कुमार चौधरी, धीरेंद्र चौधरी, जवाहरलाल शर्मा, प्रभु नारायण दास, राजीव कुमार उर्फ लालू जी, फूल कुमारी देवी, श्याम रेखा मिश्र, मृदुला राय, चानो देवी, जागेश्वर महतो, राम बहादुर सिंह, प्रेम कुमार झा, नवीन कुमार सिंह,ई० दीपक सिंह,मनोज साह, मो० जमीदुल, मो० अशरफ, अनिल कुमार मिश्रा, डॉ० राम जी विश्वकर्मा, अजय सत्संगी,सोती यादव , रंजित झा, मो० इफ्तिखार, तरुण मंडल सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता शामिल है।
