दरभंगा–स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा शहर के हराही पोखर के घाट पर “कचड़ा मुक्त घाट, कचड़ा मुक्त भारत” के टैगलाइन के साथ दरभंगा नगर निगम एवं जिला गंगा समिति द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में एन० सी० सी० कैडेट, नमामि गंगे के गंगा दूत एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्वंयसेवक ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। श्रमदान का नेतृत्व माननीय नगर विधायक श्री संजय सरावगी, माननीय महापौर श्रीमति अंजुम आरा, सशक्त स्थाई समिति सदस्य श्री शत्रुधन प्रसाद, नगर आयुक्त श्री कुमार गौरव, नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम, नगर प्रबंधक श्री अजहर हुसैन ने किया। श्रमदान के द्वारा हराहि तालाब के सभी घाटों पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय नगर विधायक श्री संजय सरावगी ने कहा स्वच्छ भारत अभियान की नौवीं वर्षगांठ के अवसर पर देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत आज हम लोग यहां श्रमदान हेतु इक्ट्ठा हैं एवं उन्होंने सभी को कचड़ा मुक्त भारत को सफल बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन हेतु नगर निगम एवं जिला गंगा समिति को बधाई दिया एवं उपस्थित एनसीसी कैडेट्स, गंगा दूतों, नेहरू युवा केन्द्र के स्वंयसेवको की हौसला अफजाई भी किया। माननीय महापौर श्रीमति अंजुम आरा ने कहा कि स्वच्छता की लड़ाई, हम सब की लड़ाई है और इसे हम सबको मिल के लड़ना होगा तभी हम सफल होंगे। नगर आयुक्त श्री कुमार गौरव ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत श्रमदान का उद्देश्य आम जनता के बीच स्वैच्छिकता और सामुदायिक भागीदारी की भावना को जागृत करना है। यह अभियान दर्शाता है कि जब व्यक्ति, समुदाय और सरकारी एजेंसियां एक साझा दृष्टिकोण के साथ एकजुट होती हैं और स्वच्छता के लिए काम करती हैं तो उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की जा सकती है। मामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम ने कहा कि नदियों एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण में आम जनों का समर्थन एवं सहयोग आवश्यक है। नमामि गंगे के पांच स्तंभ में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ जन गंगा ही है जिसके माध्यम से नदियों से आम जनों के जुड़ाव को बनाने एवं बढ़ाने के उद्देश से श्रमदान का आयोजन किया गया है। अक्तूबर महीने भर में भी विभिन्न घाटों पर “कचड़ा मुक्त घाट” अभियान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से उक्त अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया। श्रमदान में स्थानीय पार्षद मुकेश महासेठ, वार्ड – 13 के पार्षद राजीव कुमार सिंह ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। श्रमदान कार्यक्रम में नगर अभियंता सऊद आलम, पर्यावरण पदाधिकारी आशुतोष कुमार, निगम के सभी जोन, सभी प्रशाखा के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी दरभंगा के उप कमाडिंग ऑफिसर एस० एम० गौतम, नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मणिकांत कुमार, हरेन्द्र कुमार, संगीता कुमारी, उपासना कुमारी, अर्पणा कुमारी, संजय राम, गंगा दूत राजा ठाकुर, साक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी सहित सैकड़ों एन०सी०सी० कैडेट, गंगा दूत एवं शहरी आजीविका मिशन की सदस्य गण शामिल हुईं।
