ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–आज दिनाक 25/12/2023 को दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बहेड़ी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में बहेड़ी चौक पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुखअतिथि के रूप में उपस्थित हुए दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सीताराम चौधर। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिया। साथ ही कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री, जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी ,राजीव गांधी के द्वारा इस देश में जो कार्य किया गया उनको बताया और आज के हालात को कार्यकरता सम्मेलन में अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जो हालात मोदी जी ने कर रखी है यह हैरान करने वाली बात है।
इस बार 2024 के इलेक्शन में भारत में वार्ड स्तर में कड़ी मेहनत कर कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने का प्रयास करेंगे और इस बार महागठबंधन का कोई भी उम्मीदवार हो उन्हें भारी बहुमत से जीतने का हम सभी लोग संकल्प लें। दरभंगा लोकसभा में कैंडिडेट किसी भी पार्टी का हो हम उसके साथ हैं और रहेंगे। आदरणीय राहुल गांधी जी मल्लिकार्जुन खड़गे जी और अखलेश प्रसाद सिंह जी मदन मोहन झा जी का जो भी आदेश होगा हम उसका पालन करेंगे। इस कार्यक्रम में बेनीपुर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार मिथलेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गणेश चौधरी, हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद चांद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विवेक चौधरी, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, सतनारायण सिंह, अरुण सिंह, नरेंद्र कुमार ठाकुर, सुमन कुमार ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर साथ ही जिला एवं प्रखंड के सैकड़ो कार्यकर्ता गण उपास्थि हुए।