दरभंगा–01 अक्टूबर 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर दरभंगा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में अपराह्न 12:00 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। उक्त के आलोक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा श्री सुरेश कुमार द्वारा पदाधिकारियों को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लेने हेतु पत्र निर्गत किया गया।
