Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–आज लहेरियासराय टावर चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया। जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा की तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीश धनखर का जिस निन्दनीय तरीके से अपमान किया हैं, वह भारतीय लोकतान्त्रिक परम्पराओं पर एक धब्बा हैं। सर्वोच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के सम्मान की परम्परा लोकतंत्र की जीवन शक्ति होती हैं।

परन्तु दलगत विरोध को विद्वेष का रूप देकर संसदीय गरिमा का अवमूल्यन जिस निचले स्तर पर तृणमूल और कांग्रेस ने पहुंचा दिया हैं।इस तरह के अमर्यादित व्यवहार की जिला भाजपा कड़े शब्दों में भर्त्सना करती हैं। सभापति धनखड़ किसान और जाट समुदाय से आते हैं। यह एक गम्भीर मामला है।कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी को संसद से अविलम्ब निष्कासित किया जाय। कार्यक्रम में ज्योति कृष्ण झा लवली, मीना झा, प्रमोद चौधरी, अंकुर गुप्ता, अविनाश साह, सपना भारती, बालेंदु झा, अशोक नायक, प्रेम कुमार रिंकू, विकास चौधरी, आशुतोष झा, जय भारद्वाज, रुद्रा, अनिता कुमारी, ललिता देवी, विमला देवी, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, स्नेहा नीति, राजकुमार महतो, अनिल सिन्हा, राजीव मिश्रा, सुनील मिश्रा, राजीव मालकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *