Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा मां श्यामा परिसर में तंत्रोक्त पूजन पद्धति
“बलि (भेंट) प्रथा पर रोक के विरोध में माधवेश्वर परिसर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंगनाथ ठाकुर ने कहा कि मां श्यामा परिसर में हजारों वर्षों से चली आ रही पूजन परंपरा से छेड़छाड़ करना धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है। भारतीय धर्म प्राण व्यक्तियों को संवैधानिक अधिकार के छेड़छाड़ का अधिकार किसी को नहीं है, इस संदर्भ में 1947 ईo से पूर्व जो पूजन परंपरा चली आ रही है उसमे छेड़छाड़ 1991 अधिनियम का उल्लंघन है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद् के सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश “मधुकर” ने कहा कि हम सनातनी “महाजनों येन गत: सपंथा” को मानते है एवं इसी के तहत यहां बलि प्रदान की प्रथा है, जिसमे न्यास पर्षद द्वारा छेड़छाड़ करना सनातन पर हमला है, जिसे हम आम जन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ! न्यास पर्षद अपने इस तुगलकी फरमान को वापस लें अन्यथा आंदोलन उग्र होगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अदित्य नारायण “मन्ना” ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी विरासत है एवं यह आदेश हमारी संस्कृति पर हमला है एवं कालिका पूजा के तंत्रोक्त विधि में बलि प्रथा भी सम्मिलित है, इस हेतु न्यास पर्षद के अध्यक्ष से अनुरोध है कि वह इस परंपरा विरोधी आदेश को वापस लेकर धार्मिक परंपरा एवं प्रकृति को अक्षुण्ण रखें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक ने कहा की न्यास पर्षद के अध्यक्षत अखिलेश कुमार जैन का यह फैसला जनभावना को आहत करने वाला है उन्होंने कहा कि मां श्यामा न्यास पर्षद, दरभंगा के स्थानीय सदस्यों को भी परंपरा हित को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य न्यास पर्षद को इस आदेश को निरस्त करने हेतु पत्र भेजे। प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा मीना झा ने कहा कि भारत के सैकड़ों मंदिरों में तंत्रोक्त पद्धति से पूजन परंपरा चली आ रही है एवं जिसका उल्लेख दुर्गा सप्तशती सहित कई धार्मिक ग्रंथों में है,न्यास पर्षद के अध्यक्ष का यह निर्णय हमारी संस्कृति पर कुठाराघात है। इस पुतला दहन कार्यक्रम में रंगनाथ ठाकुर, मीना झा,आदित्य नारायण “मन्ना”,राजीव प्रकाश “मधुकर”, विजय चौधरी, सुजीत मल्लिक,अमृता मिश्रा, उमा देवी, मुन्नी देवी, राजकुमार मालाकार, अधिवक्ता जितेंद्र मिश्र, गौतम कुमार, प्रियांशु , विकाश चौधरी, अर्जुन सिंह, विजय झा, आचार्य कमलेश पंडित, योगेश यादव, मुन्ना साह, अमित सिंह, श्याम यादव , मुकेश झा सहित अनेक श्यामा भक्त उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *