No Widgets found in the Sidebar

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–कल दिनांक 9 दिसंबर 2023 को कांग्रेस संसदीय दल की नेता और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन था। इस अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा उनका जन्मदिन केक काट कर मनाया गया लेकिन दरभंगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सोनिया गांधी के जन्मदिन को लेकर के कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखी। इसका एक साक्षात प्रमाण ये है के दरभंगा कांग्रेस जिला कार्यालय में मात्र चार या पांच चेहरे दिखे जिनके द्वारा केक काट कर के सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। दिलचस्प बात यह रही कि इन चेहरों में कोई भी बड़ा राजनीतिक चेहरा नजर नहीं आया यहां तक के जिला अध्यक्ष श्री सीताराम चौधरी भी नदारद रहे। चलिए मान लेते हैं कि वह किसी जरूरी काम के कारण नहीं आ सके होंगे लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि आखिर बाकी बड़े-बड़े चेहरे क्यों नजर नहीं आए? दरभंगा कांग्रेस के संगठन का हाल यह देख लीजिए कि सिर्फ यूथ कांग्रेस को छोड़कर के बाकी किसी भी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष या प्रखंड अध्यक्ष द्वारा उनके जन्मदिन के कार्यक्रम का आयोजन को नहीं देखा गया और न ही कल किसी अखबार के खबरों की सुर्खियां बन सकी। आज इसी खबर पर मैंने पैनी नजर रखने के लिए सभी अखबारों को देखा तो कहीं भी किसी प्रकोष्ठ या प्रखंड अध्यक्षों द्वारा सोनिया गांधी के जन्मदिन की खबर या तस्वीर नहीं दिखी। हां सोशल मीडिया पर एकाएक लोग बधाई का पोस्ट लगाए हुए जरूर थे। अब सबसे बड़ा सवाल की क्या सोनिया गांधी दरभंगा कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण नहीं रही कि उनके जन्मदिन को मनाया जाए। इसमें कोई एक दोषी नहीं है बल्कि पूरे संगठन पर ही सवाल उठना लाजमी है? बिहार कांग्रेस को दरभंगा कांग्रेस के इसी संगठन के भरोसे 2024 का लोकसभा चुनाव और 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ना है। आखिर दरभंगा कांग्रेस के इस संगठन के कमजोर होने का क्या कारण है क्या कार्यकर्ताओं का आपस में सामंजस्य नहीं बन पा रहा है या कार्यकर्ताओं का अब राजनीति में रुचि नहीं रहा। बहरहाल कारण कुछ भी हो सोनिया गांधी का जन्मदिन के अवसर पर संगठन के बड़े चेहरे का रुचि ना लेना अपने आप में कई सवाल पैदा करता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *