Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–दरभंगा के मछुआ सोसाइटी के सभी सदस्यों को जलकर पर बराबर का अधिकार देने, जलकर के नाम पर बहादुरपुर प्रखंड के मछुआ सोसाइटी के मंत्री धर्मेन्द्र सहनी द्वारा सदस्यों से चालीस हजार रुपये ठगी का वापस कर जलकर की गारंटी करने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर दरभंगा जिला मत्स्य पदाधिकारी के कार्यकाल पर भाकपा (माले) एवं अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के संयुक्त बैनर के नेतृत्व में मछुआरों ने आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन भाकपा (माले) प्रखंड सचिव बिनोद सिंह, खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र कुमार, खेग्रामस के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मुखिया, मछुआ सोसाइटी सदस्य लक्ष्मन सहनी, बैद्यनाथ मुखिया के नेतृत्व में सैकड़ों मछुआरों ने अपने परम्परागत जाल, सरैया लेकर प्रखंड मुख्यालय होते हुए मत्स्य कार्यलय पहुंचकर आक्रोशपूर्ण धरना में बदल गया। जिसके वजह से पूर्व से निर्धारित डाक कार्यक्रम में आये मछुआरों ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर मांगों के पक्ष में नारा लगाने लगे। वही माले नेता रामलाल सहनी के अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के नाम पर भाजपाइयों ने मछुआरों को आज तक ठगने अलावा कोई काम नही किया। अब मछुआरे आपना हक संगठित होकर लड़कर लेंगे। सभा के बाद जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार से सफल वार्ता हुआ औए पदाधिकारी ने जनता के बीच आकर सभी मांगो पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने का ठोस अश्वशन दिए जिसके बाद धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को समाप्त किया गया। सभा को सम्बोधित करने वालो में भाकपा(माले) जिला स्थाई समिति सदस्य नन्दलाल ठाकुर, सुरेश सहनी, लालबाबू लालदेव, जगदीश महतो, राजकुमारी देवी, सुनीता देवी, समतोला देवी, आदि ने सम्बोधित किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *