
मधुबनी–मधेपुर प्रखंड के भखराईन गांव निवासी सुधांशु कुमार झा को जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा द्वारा किया गया है। झंझारपुर के जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने इनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि युवा नेता सुधांशु कुमार झा के नेतृत्व में पार्टी को स्थानीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने में ये निरंतर अपना सहयोग देंगे। इससे पूर्व भी सुधांशु झा जी पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर रह चुके है। सुधांशु झा के मनोनयन पर जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत जी, पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. विनोद सिंह जी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रो. संजीव झा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल कयूम जी, रमण झा जी, जदयू नेत्री साईदा बानो जी, सांसद जी के निजी सचिव मिहिर झा, जी सहित अन्य ने बधाई दी है।