
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर की पदयात्रा 12वें जिले में प्रवेश किया। मधुबनी के बिस्फी प्रखंड से बुधवार को दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड बनवारी पट्टी गांव में इन्होंने इंट्री ली। इस दौरान केवटी प्रखंड में उनका भव्य स्वागत किया गया, पदयात्रा केवटी रनवे के रास्ते आगे बढ़ी। वहां उपस्थित हजारों की संख्या में आए लोगों ने इनका स्वागत किया।

इस दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच क्रेन की मदद से डेढ़ सौ किलो की माला प्रशांत किशोर को पहनाकर अभिनंदन किया गया। वहीं कई जगहों पर लोगों ने अंगवस्त्र, माला और पगड़ी पहनाकर प्रशांत किशोर को सम्मानित किया। भीड़ में खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। बता दें कि प्रशांत किशोर ने बीते साल दो अक्टूबर को पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से पदयात्रा शुरू की थी। बिहार के 11 जिलों से पदयात्रा करते हुए 12वें जिले दरभंगा में इन्होंने प्रवेश किया है। प्रशांत किशोर का स्वागत करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों से लोग आए थे।
बता दें कि बुधवार को प्रशांत किशोर ने 7.5 किलोमीटर तक की पदयात्रा की। इस दौरान वे मधुबनी के बिस्फी प्रखंड के औंसी गांव से पदयात्रा शुरू कर दरभंगा के केवटी प्रखंड के बनवारी पट्टी के रास्ते होते हुए जिले में प्रवेश किया। फिर केवटी चौक, केवटी ब्लॉक ऑफिस, रनवे चौक, पैगंबरपुर पंचायत, लालगंज पंचायत होते हुए बाढ़ दिघियार पंचायत के लालगंज में पहुंचे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार से कोई बच्चा पलायन के लिए, मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना चाहिए। इसको पूरा किए बगैर मानेंगे नहीं। आप उम्मीद नहीं विश्वास रखिए कि दुनिया इधर से उधर हो जाए लेकिन प्रशांत किशोर पीछे हटने वाला नहीं है। उम्मीद आप ये कीजिए, आप आशीर्वाद दीजिए कि 2-3 वर्ष के प्रयास से बिहार में सुधार हो। उम्मीद ये कीजिए जो संकल्प लेकर चले हैं, अगले 10 साल में बिहार को देश के अग्रणी 10 राज्यों में शामिल करके दिखाएंगे। प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा 11 जिलों से होते हुए 12वें जिले दरभंगा में प्रवेश कर चुकी है। प्रशांत किशोर ने बीते साल 2 अक्टूबर को गांधी भितहरवा आश्रम पश्चिमी चंपारण से पदयात्रा शुरू कर पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुज़फ़्फ़रपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी के बिस्फी प्रखंड से होते हुए दरभंगा के केवटी ब्लॉक से जिले में प्रवेश किया।