
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–आज बिहार राज्य आँगनवाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर पाँच सूत्री मांगों की प्राप्ति के लिए 29 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। बहादुरपुर परियोजना में कार्यरत आँगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं द्वारा बिहार राज्य आँगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ(सीआईटीयू से सम्बद्ध) की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कुछ आँगनवाड़ी सेविका, सहायिका विभागीय दमन चयन मुक्ति आदेश एवं पदाधिकारी द्वारा धमकी के आलोक में अपने कर्तव्य पर वापस आ गई थी। वे सभी सेविका, सहायिका पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल में सम्मिलित हो रही है। सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया की 10 आँगनवाड़ी सेविका की टीम घूम-घूम कर क्षेत्र में अपने साथियों को पुनः हड़ताल में शामिल करायेगी। इस अवसर पर ज्योति देवी की अध्यक्षता में सभा आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमिटी की उपाध्यक्ष शमशाद बेगम ने कहा कि हम लोग चयन मुक्ति से डरने वाली नहीं है, हमारी हड़ताल जारी है और जारी रहेगी। जब तक की राज्य सरकार चयन मुक्ति आदेश वापस नहीं लेगी तथा पांच सूत्री मांग पत्र यथा-मानदेय में वृद्धि, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उपादान की स्वीकृति आदेश आदि पर राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक वार्ता कर समाधान नहीं करती है। राज्य भर में कुछ बहने सरकारी दमन के डर से हड़ताल से वापस आ गई थी, वे सभी पुनः हड़ताल में सम्मिलित होने की सूचना प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय से प्रदर्शन निकालकर बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचा जहां हड़ताल में पुनः सम्मिलित होने की सामूहिक आवेदन पत्र सी.डी.पी.ओ कार्यालय में सौपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा सहित संघ के नेता गण कर रहे थे। बैठक में मधु कुमारी, ललिता देवी, देवता देवी, उर्मिला कुमारी, अर्चना देवी, सुनीता कुमारी, सुनैना देवी, रंजना देवी, बिभा कुमारी, रिंकी देवी आदि ने विचार व्यक्त करते हुए, संघर्ष को तेज करते हुए हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प लिया।