
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–दरभंगा युवा कांग्रेस में पूर्व मंत्री भारत सरकार स्व बालेश्वर राम के पौत्र और पूर्व सांसद श्री अशोक कुमार के भतीजे अक्षत कुमार को नई जिमेदारी कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दी गई है। कुशेश्वरस्थान में किए गए कार्य और पार्टी के प्रति अपनी सच्ची आस्था और अपने नेता राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के संकल्प को लिया। वो निरंतर पूरे दरभंगा में कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रहे है। इस मौके पे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गरीब दास ने उनको नियुक्ति पत्र दे कर नई जिमेदारी सौंपी है। इस मौके पे प्रदेश महासचिव आदित्य सिंह ने कहा की अक्षत कुमार कुशेश्वरस्थान विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए कई अच्छे काम किए है और दरभंगा युवा कांग्रेस में उनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने से नई ऊर्जा आएगी। इस मौके पे आलोक कुमार दिलखुस कुमार साजन, जहांगीर कपिल कुमार सभी ने उनको तहे दिल से बधाई दी है।