
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा आज जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा संगठन कर्ता के रूप में अपना समस्त जीवन पार्टी के लिए न्योछावर कर देने वाले श्रेष्ठ रणनीतिकार, सरकार व कार्यकर्ताओं के मार्ग दर्शक के रूप में गुजरात व राजस्थान के राज्यपाल रहे। उनका सारा जीवन समाज के विकास के लिए समर्पित रहा। वे व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे जो कार्यकर्ताओं के लिए एक पिता के समान थे। वे बिहार भाजपा के वट वृक्ष को बढ़ाकर राज्य में अग्रणी भूमिका के रूप में स्थापित करने का काम किया था। उनका जीवन एक विचार था वे सदैव माँ भारती के सेवा में लीन रहते थे। इस कार्यक्रम में जिलामहामंत्री, सूजित मल्लिक, ज्योती कृष्ण झा, विजय चौधरी, संजीव साह, राजेश रंजन, कन्हाई पासवान, सपना भारती, सुधा देवी, अनीता देवी, बब्लू पंजियार, विनोद सिंह,मनोज कुमार झा,पप्पू गुप्ता,राज कुमार मलाकार,अनील कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।