ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–जिला से 22 पुलिस इंस्पेक्टर के स्थानांतरण होने के बाद खाली पड़े दो सर्किल इंस्पेक्टर और पांच थानाध्यक्षों का पदस्थापन एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कर दिया है। हलांकि अन्य थाना में थानाध्यक्ष का पद अभी रिक्त है। अन्य जिलों से जैसे-जैसे पुलिस इंस्पेक्टर और पुलिस सब इंस्पेक्टर जिला में योगदान करते जाएंगे, उनका पदस्थापन किया जाएगा।

एसएसपी ने शुक्रवार को नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह, बहेड़ा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल, वहीं बहेड़ा सर्किल इंस्पेक्टर राज कुमार मंडल व कमतौल सर्किल इंस्पेक्टर महफूज आलम को बनाया है। एसएसपी के द्वारा पदस्थापित किए गए थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव अगले आदेश तक योगदान देने को कहा गया है।

वहीं एसएसपी ने चार पुलिस पदाधिकारी को तत्काल थानाध्यक्ष के रूप में कार्य करने हेतु प्रति नियुक्त किया गया है। दरअसल कहीं पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 फरवरी से 5 फरवरी तक पटेल भवन, पटना में चल रहा है। पुलिस मुख्यालय द्वारा सीसीटीएनएस/आईसीजीएस परियोजना के तहत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है।

इस वजह से थाना अध्यक्ष पद रिक्त रहने के कारण तत्काल व्यवस्था के तहत केवटी प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, बिरौल थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी, रैयाम थानाध्यक्ष पूजा कुमारी एवं कमतौल थानाध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार चौधरी को तत्काल प्रतिनियुक्त किया है। इन लोगों को गुरूवार की शाम तक योगदान करने को कहा गया था। प्रशिक्षण में गए पदाधिकारी के वापस आने के बाद स्वत पुलिस केंद्र में योगदान देने को कहा गया है।