
दरभंगा–आज 4 अक्टूबर 2023 को दरभंगा जिलान्तर्गत +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय रामपुरा, सिंहवाड़ा परिसर में प्रधानाध्यापक देवनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित ग्रामीण जागरूकता रैली सामुदायिक समाजिक कार्यकर्ता कुमारी अर्चना, माण्डवी कुमारी, राधेश्याम ठाकुर व मनोहर कुमार झा के संचालन में नोबेल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी जी के सपनों (बाल विवाह मुक्त भारत)।को साकार करने के उद्देश्य से निकला गया। बाल विवाह जो एक कानूनी अपराध है के खिलाफ आवाज उठाने के लिए समुदाय के नेताओं को संवेदनशील बनाने एवं समुदाय के माता-पिता को बाल विवाह के दुष्प्रभावो के बारे में जागरुक कर प्रखंड को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प लिया गया। साथ ही वार्ड स्तर से पंचायत स्तर पर गठित बाल संरक्षण समिति के साथ 16 अक्टूबर 2023 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के रैली के नेतृत्व करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम मे अनमोल कुमारी, हिमांशी कुमारी, सुहानी कुमारी,भारती कुमारी, साक्षी कुमारी, तन्नुप्रिया, रीता कुमारी, संजू कुमारी, रिमझिम कुमारी, ज्योति कुमारी, निधि कुमारी, नोरमा, जूही, रीचार्ज, उजाला, अनुपम, सानिया, राबिया, रुबीना सहित सैकड़ों किशोरियों ने भाग लिया।