
दरभंगा–किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी के किसानों के जुलूस को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टैनी के इशारे पर उनके बेटे अमित कुमार टैनी के जरिए कुचलकर तीन किसानों व एक पत्रकार की हत्या के बरसी पर संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन संगठनों के देश व्यापी काला दिवस के तहत दरभंगा समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, जिला सचिव मो अहमद अली तम्मने, दरभंगा किसान काउंसिल के जिलाध्यक्ष महेश दुबे, जिला सचिव रामसागर पासवान और किसान महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार और जिला सचिव धर्मेश यादव ने किया। धरना स्थल पर प्रवीण यादव, विश्वनाथ मिश्र और महेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित सभा को वरिष्ठ किसान नेता नारायण जी झा, शिवन यादव, रामप्रीत राम, दिनेश मिश्र, उमेश प्रसाद साह, रामनरायण पासवान, भोलाजी, देवेंद्र कुमार, पंकज कुमार, कोमलाकांत यादव, विनोद सिंह, मनोज मांझी, दिलीप भगत, श्याम भारती, नीरज महतो, गोपाल ठाकुर, आशुतोष मिस्र, गौतम कांत चौधरी, भगवान लाल पासवान, राजू मिश्र, आनंद मोहन झा, लाल बच्चा दास , मदन पासवान आदि ने संबोधित किया।
