No Widgets found in the Sidebar

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–आज बुधवार को संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष सह राजद के पूर्व विधायक भोला यादव के आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजद के नेता भाई वीरेंद्र, शिवचंद्र राम, जदयू के विधायक विनय चौधरी सहित महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता वह कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

वही लालू प्रसाद यादव के अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने के सवाल पर भोला यादव ने कहा कि भगवान श्री राम सबके रोम-रोम में बास करते है। भाजपा वाले भगवान का व्यवसायीकरण कर रहें है। वही भोला यादव ने कहा कि भाजपा वाले चावल बांट बांट कर देश को बांटने का काम कर रहेंगे। ये हम लोगो को कतई बर्दाश्त नहीं है। भगवान सबके है और सबके हृदय में बास करते है। वही उन्होंने कहा की लालू यादव हमारे नेता है। वो नही जा रहे है ये कैसे मान रहे है उनके तो ह्दय में राम है। यही से वो भगवान को स्मरण करते है। ये तो भाजपा का एजेंडा है जो अभी लोगो को बरगलाने का काम कर रहा है। उस बहकावे में न आवे। वही उन्होंने सीट सैयरिंग को लेकर कहा की इंडिया गठबंधन में सब कुछ स्मूथ है।

समय आने पर बता दिया जायेगा। वही दही चुरा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाई वीरेंद्र के द्वारा दिए गए व्यान “लालू यादव के कृपा से सरकार चलती है” के सवाल पर कहा की मैं किसी टिप्पा टिप्पणी पर नही जाना चाहता हूं। महागठबंधन की सरकार है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव है। लालू यादव बड़े है उनका आशीर्वाद सरकार पर तो है ही। हमारा उस तरह कुछ कहना नही है। नीतिश कुमार हम लोगो के नेता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *