No Widgets found in the Sidebar

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–आज दिनाँक 12.01.2024 दिन शुक्रवार को दरभंगा महानगर जिला जनता दल यूनाइटेड की बैठक अध्यक्ष माधव झा की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोहों को भव्य और एतिहासिक बनाने हेतु सुशीला भवन में आयोजित की गई बैठक में सर्वप्रथम आज स्वामी विवेकानंद के जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

आयोजित बैठक में जद यू के बिहार प्रदेश सचिव श्री सुनील भारती सहनी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे। इसलिए हमलोगों को उनके जन्म शताब्दी को धूम धाम से मानना है। वरिष्ठ नेता शमशाद अली कमर ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पटना अधिक से अधिक संख्या में पंहुचे। माधव झा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ही आज के राजनीति मे समाजवादी नेता है जो अम्बेदकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सिद्धांतो पर चलते हैं और इस बार।जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी को पटना के वेटनरी कालेज मैदान में पूरे बिहार से पांच लाख से अधिक कि संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस मे दरभंगा महानगर से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता वहां पंहुच कर कार्यक्रम को एतिहासिक और भव्य बनाएंगे। कार्यक्रम की संचालन तरुण कुमार मण्डल ने किया। कार्यक्रम के अंत में एहसान ऊल हक और सेक्टर अध्यक्ष प्रवीण जी के माता के देहांत पर दो मिनट का मौन व्रत रखा गया।

बैठक को संबोधित करने वालों में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवाब अख्तर, ठाकुर ईश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, इक़बाल रायन, अरविंद झा, दीपक सिन्हा, अशोक झा, गौरी पासवान, अशरफ, अवधेश पासवान, नौशाद गोरे, असगर नदाफ, रंजीत झा, घनश्याम श्रीवास्तव, रिजवान आजाद, सदाक, अभिषेक सिंह, राम कुमार झा, अंकित कुमार झा, इत्यादि मौजूद थे। पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील भारती, कमरे आलम, इजाज अख्तर खान, रिजवान आजाद, सुनील कुमार पप्पू, विशंभर पासवान, इंजीनियर दीपक सिंह, दीदार हुसैन चंद, तरुण मंडल, ख्वाजा फखरुद्दीन रुस्तम, इमाम उल हक अरविंद कुमार, ठाकुर ईश्वर प्रसाद, अरविंद कुमार झा, अभिषेक जी, अंजुला शर्मा, अवधेश पासवान, नवाब अख्तर, संजय पोद्दार, विशंभर पासवान, मोहम्मद इफ्तिखार , इकबाल राईन, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद जमशेद, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अशरफ, रंजन कुमार, हरिशंकर, अशोक झा, गौरी शंकर पासवान, रवि वर्मा, मोहम्मद असगर नदाफ, राजेश कुमार, सुनील ठाकुर, घनश्याम श्रीवास्तव, गोपाल कुमार सहित अनेक साथी थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *