ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा दरभंगा का शिस्ट मंडल सिविल सर्जन दरभंगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में मिला। शिस्ट मंडल ने सिविल सर्जन दरभंगा से अनुरोध पत्र समर्पित करते हुए कहा कि बिहार सरकार सामान्य प्रशासन विभाग के अधिसूचना संख्या-19300 दिनांक-13 अक्टूबर 2023 के आलोक में सिविल सर्जन के नियंत्रणधिन कर्मचारी यथा- लिपिक,परिधापक एवं कार्यालय परिचारी इत्यादि को प्रोन्नति प्रदान किया जाए।
विगत एक वर्ष से एसीपी/एमएसीपी का लाभ प्रदान करने हेतु स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक आयोजित नहीं किया गया है, फलस्वरुप दर्जनों कर्मचारी इस लाभ से वंचित है। शिस्ट मंडल ने सिविल सर्जन से कहा के लिपिक संवर्ग, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की वरीयता सूची बहुत दिनों से लंबित है, जिसे पुनरक्षित कर शीघ्र प्रकाशित किया जाए तथा लिपिक को सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रधान लिपिक एवं उच्च वर्गीय लिपिक में प्रोन्नति दिया जाए तथा समूह-(घ) के कर्मी को लिपिक के 15 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति दिया जाए। परिधापक संवर्ग के कर्मचारियों को वित्त विभाग के निर्देशानुसार ग्रेड पे में संशोधन आदेश निर्गत किया जाए। इसी प्रकार चालक एवं कार्यालय परिचारी संवर्ग में अनुपातिक प्रोन्नति दिया जाए।
सिविल सर्जन ने शिस्ट मंडल को अस्वस्थ किया है कि एक माह के अंदर में आपके द्वारा दिए गए अनुरोध पत्र के आलोक में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले माह संघ के साथ बैठक कर सभी बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी। वार्ता में महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा, अध्यक्ष शांति देवी, सहायक जिला मंत्री मो ईशा खां, शिवेंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री अरुण कुमार झा एवं चिकित्सा संघ के अनिता कुमारी, आभा कुमारी एवं राम बहादुर पासवान, विजय लाल दास सम्मिलित थे।