
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–आज दिनांक 28 दिसंबर को भाजपा नेता मुकुंद चौधरी ने भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, कुशल रणनीतिकार, प्रखर वक्ता व प्रख्यात अधिवक्ता एवं देश के पूर्व केन्द्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर नमन किया। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा अरूण जेटली जी ने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून के क्षेत्र में अपनी व्यापक विशेषज्ञता का भी उपयोग किया। हमारे सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अपने योगदान के माध्यम से, अरुण जेटली जी हमेशा हमारी सामूहिक स्मृति में बने रहेंगे। उन्होंने कहा की देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उनके आदर्श और उनके विचार, सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने कहा की स्वर्गीय अरुण जेटली जी के मार्गदर्शन में ही बिहार में पहली बार जब एनडीए की सरकार बनी। उस समय वह बिहार भाजपा के प्रभारी होने के नाते पूरे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन देने का कार्य किया था। उनके कुशल प्रबंधन का ही नतीजा था की 15 वर्षों से बिहार में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में चल रहे जंगलराज को बिहार की जनता ने उखाड़ फेंकने का काम किया एवं पूर्ण बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनी। वह बिहार के विकास के लिए कृत संकल्पित थे और उन्होंने अपने केंद्रीय वित्त मंत्री के कार्यकाल में भी बिहार को सबसे अधिक धनराशि उपलब्ध कराने का कार्य किया। आज उनकी जन्म जयंती पर हम उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं।
