
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा का पाँच सदस्ययी शिस्टमंडल जिलाधिकारी दरभंगा से उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मिला तथा कर्मचारियों के स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से वार्ता किया। जिसमें सर्वप्रथम जिलाधिकारी को शिस्टमंडल की ओर से समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारीयों यथा लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को संवर्गीय उच्चतर पद पर प्रोन्नति का आदेश निर्गत करने तथा चालक संवर्ग एवं कार्यालय परिचारी समूह-(घ) के कर्मचारियों को उच्चतर पद पर पदोन्नति एवं अनुपातिक पदोन्नति के लिए की गई कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया गया। कर्मचारियों के शेष लंबित समस्या यथा कंप्यूटर सक्षमता उत्तीर्णता के आधार पर रोक गए लिपिक, राजस्व कर्मचारी एवं जन सेवक को देय एमएसीपी का लाभ प्रदान करने तथा पदोन्नति हेतु स्क्रीनिंग समिति की बैठक शीघ्र आहुत करने का अनुरोध किया। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार निलंबित कर्मचारियों का समीक्षा कर निलंबन से मुक्त करने का अनुरोध पत्र समर्पित किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। वार्ता में महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा, सहायक जिला मंत्री मो. ईशा खां, संयुक्त मंत्री द्वय अरविंद कुमार राय,ताराकांत पाठक एवं उपाध्यक्ष अरुण कुमार महतो ने भाग लिया।