No Widgets found in the Sidebar

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–नल-जल योजना की राशि गवन के आरोप में बेनीपुर प्रखंड के बलनी पंचायत के पूर्व मुखिया पंकज झा को शनिवार को बहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विदित हो कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर तत्कालीन बीडीओ अमोल मिश्र के आवेदन पर वर्ष 2020 में बहेड़ा में नल-जल योजना की राशि गवन का मामला दर्ज किया गया था। जिसका उक्त मुखिया को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें वार्ड संख्या-10 में 2 लाख 29 हजार एवं वार्ड संख्या 11 में 13 लाख 35 हजार रुपया गबन कर लिए जाने के आरोप सिद्ध हुई थी।

उक्त आलोक में वार्ड संख्या-10 के वार्ड सदस्य विश्वनाथ पासवान एवं सचिव विजय कुमार यादव और वार्ड संख्या-11 के वार्ड सदस्य शत्रुघ्न मुखिया एवं वार्ड सचिव प्रवीण राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था। उसी आलोक में तत्कालीन थाना अध्यक्ष ने बहेड़ा थाना कांड संख्या 421/20 अंतर्गत धारा 409, 420, 120 बी 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इसके अनुसंधान एवं पर्यवेक्षण के क्रम में वार्ड सचिव एवं वार्ड सदस्य के बयान के आधार पर तत्कालीन मुखिया पंकज झा को भी अभियुक्त बनाया गया था। इसी आलोक में शनिवार को सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकी इसी कांड के नामजद अन्य अभियुक्त जेल जा चुके हैं और अभी जमानत पर हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *