
ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24
दरभंगा–मां श्यामा न्यास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन झा ने कहा के बलि प्रथा रोक का निर्णय शर्तों के साथ वापस लिया जाता है। शर्तों के अनुसार बलि प्रथा में मंदिर प्रशासन की कोई भूमिका नहीं होगी। भक्त निजी व्यवस्था कर मंदिर परिसर में बलि प्रदान कर सकते हैं। मंदिर प्रशासन बलि प्रथा को लेकर ना तो कोई कर्मी देगा और न हीं इसके बदले किसी प्रकार का शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा की बलि प्रथा का विरोध या समर्थन न्याय समिति नहीं करती है। जिनकी जैसी श्रद्धा है वह कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा की बलि प्रदान के लिए किसी प्रकार का कोई व्यक्ति मंदिर के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। आपको बताते चले कि काफी विवाद के बाद यह निर्णय कुछ नियम में बदलाव के बाद लिया गया है।
