दरभंगा–काफी दिन से भटक रही एक अज्ञात महिला का सड़क हादसे में मौत हो गई। मब्बी ओपी क्षेत्र के शाहपुर चौक के पास एसएच सड़क पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, कई दिनों से उस क्षेत्र में दिखाई दे रही थी। मब्बी ओपी प्रभारी नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हुई है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। वह महिला साड़ी पहने हुई है। ओपी प्रभारी ने बताया कि महिला के शव को डीएमसीएच के पोस्टमार्टम विभाग में रखा गया है। 72 घंटे तक महिला के शव को रखा जाएगा। परिजन के नहीं आने के बाद महिला का पोस्टमार्टम करवा कर अंत्येष्टि कर दिया जाएगा।