Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

ब्यूरो रिपोर्ट हिन्द टीवी 24

दरभंगा–आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी के परिचय संग अभिनंदन समारोह तरालाही स्थित जिलामंत्री सह ऑक्सफोर्ड स्कूल के प्रबंधक अविनाश साह के आवास पर आहुत किया गया। जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने सभी पदाधिकारियों को पाग एवं चादर से सम्मानित कर आशा व्यक्त किया गया की सभी से सहयोग से संगठन अपने मूल रूप में आगे बढ़ेगी। भारतीय जनता पार्टी में हजारों ऐसे कार्यकर्ता है जो दधीचि के तरह देह दान कर चुके है जिनका कोई नाम भी नहीं जनता लेकिन संगठन आज उनके बदौलत ही चल रहा है। आप सभी को ऐसे कार्यकर्ता को चिन्हित कर उनसे सहयोग लेना। ‘प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी के भीतर और भारत की राजनीति में भी राजनीतिक संस्कृति बदलाव किए हैं। आज लोग इस भावना के साथ काम कर रहे हैं कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कैसे लाभ मिले, हम कैसे उनकी सेवा करें। इन सभी विषय पर ध्यान कर कार्य को बढ़ाना है। दरभंगा भाजपा का मजबूत गढ़ है इनको और आगे बढ़ना है। हमारा लक्ष्य विकास को गांवों तक पहुंचाना है। भाजपा ने बताया कि इस कार्यक्रम से आप सभी को गांवों तक सरकार के विकास पहुंचाने और सरकारी कल्याण योजनाओं के तहत 100 फीसदी कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। इससे हमें यह सीख मिलती है कि हमारा हर दिन सार्थक होना चाहिए और हमें हर समय अपने लक्ष्य के निकट पहुँचने का प्रयास करना चाहिए। एक भी दिन निष्फल नहीं जाना चाहिए। विकास निरंतर होती है जो जनता तक पहुँचनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा क्षेत्रीय प्रभारी और विधानसभा प्रभारी की घोषणा शीघ्र होगा। सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व के अनुसार कार्य दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में अभय झा, विजय चौधरी, अंकुर गुप्ता, देवेंद्र झा,आदित्य नारायण मन्ना ,ज्योति कृष्ण झा लवली ,दिलीप भारती, सरिता कुमारी,सुजीत मल्लिक, संजीव साह ,राजेश रंजन,अविनाश साह ,नरेश राम ,सुधा देवी,रूना देवी,रिंकी देवी ,शंकर भगवान पूर्वे ,सचिन जैन ,पप्पू गुप्ता सभी को सम्मानित किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *